Monday, October 19th, 2026

26 का माइलेज देने वाली CNG कार टोयोटा ने की लॉन्च, कीमत 13,23,000 रुपये

नईदिल्ली
अगर आप एक बेहतरीन सीएनजी कार की तलाश में थे, तो टोयोटा ने आपकी ये तलाश पूरी कर दी है। जी हां, क्योंकि टोयोटा ने अपनी एक नई SUV Hyryder का सीएनजी मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। सीएनजी अवतार वाली टोयोटा Hyryder को दो वैरिएंट G और S में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 13 लाख रुपये (एक्स- शोरूम) है। अब यह CNG कार मारुति सुजुकी अर्टिगा सीएनजी, ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस को कड़ी टक्कर देगी। बता दें कि टोयोटा की Hyryder मारुति के Grand Vitara बेस्ड प्लेटफॉर्म पर विकसित हुई है। ऐसे में मारुति भी अपनी ग्रैंड विटारा का सीएनजी मॉडल बहुत जल्द लॉन्च कर सकती है। आइये इस सीएनजी कार के बारे में जरा डिटेल से जानते हैं।

इंजन और माइलेज
Hyryder सीएनजी मॉडल के इंजन की बात करें तो अर्बन क्रूजर हाइराइडर सीएनजी में आपको 1.5-लीटर K-सीरीज इंजन मिलेगा, जो आपको मारुति की ग्रैंड विटारा में भी देखने को मिलता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। Hyryder का सीएनजी मॉडल 26.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम सीएनजी का माइलेज देने में सक्षम होगी।

फीचर्स
हाइराइड सीएनजी के फीचर्स की बात करें तो इसके G वैरिएंट में आपको 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल-एलईडी हेडलैम्प्स, एंबिएंट लाइटिंग और साइड एंड कर्टेन एयरबैग जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

क्या है कीमत?
टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर CNG के कीमत की बात करें तो इसके S वैरिएंट की कीमत 13,23,000 रुपये और G वैरिएंट की कीमत 15,29,000 रुपये है। ये दोनों सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती हैं।

 

#क्रूजर हायराइडर CNG

Source : Agency

पाठको की राय