Tuesday, October 20th, 2026

वन विहार में टॉय ट्रेन की मिली सौगात

भोपाल

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से शनिवार को बेट्री ऑपरेटेड टॉय ट्रेन की सौगात मिली। शुभारंभ अपर मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) असीम श्रीवास्तव की मौजूदगी में वन विहार में आये बच्चों द्वारा किया गया।

वन विहार संचालक एच.सी. गुप्ता ने बताया कि टॉय ट्रेन पर्यटकों के लिये 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से उपलब्ध रहेगी। इसमें 12 सीट हैं। यह गेट क्रमांक-1 से गेट क्रमांक-2 के बीच चलेगी, जिसका एक राउण्ड 45 से 50 मिनिट का होगा। टॉय ट्रेन सुबह 7 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक चलेगी। टॉय ट्रेन में प्रति व्यक्ति शुल्क 50 रुपये और फुल सवारी शुल्क 600 रुपये रखा गया है।

पथ-भ्रमण में पर्यटकों ने लिया आनंद

वन विहार में आज पथ-भ्रमण में यूथ हॉस्टल के पर्यटकों ने भाग लिया। रिसोर्स पर्सन डॉ. सुदेश वाघमारे के सानिध्य में पर्यटकों को महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया। पर्यटकों को वन विहार के वन्य-प्राणियों सहित पर्यावरण की अनूठी अनुभूति हुई। सहायक संचालक ए.के. जैन ने संचालन किया। उल्लेखनीय है कि वन विहार में पथ-भ्रमण प्रत्येक शनिवार को कराया जा रहा है।

 

#Toy train found in Van Vihar

Source : Agency

पाठको की राय