Friday, October 23rd, 2026

 टॉय पार्क की बदलेगी सूरत, होगा 410 करोड़ रुपये का निवेश 

 लखनऊ  
ग्रेटर नोएडा में टॉय पार्क में देश के 134 उद्योगपतियों ने निवेश के प्रति दिलचस्पी दिखाई है। नोएडा के सेक्टर 33 में निर्मित टॉय पार्क में खिलौना बनाने की फैक्टरी लगाने के लिए उद्योगपतियों ने भूखंड लिए हैं। ये 134 उद्योगपति 410 करोड़ रुपये का निवेश कर जल्द ही टॉय पार्क में फैक्टरी स्थापित करेंगे। इन खिलौना फैक्ट्रियों में 6157 लोगों को स्थाई रोजगार मिलेगा। 


यूपी का पहला खिलौना क्लस्टर (टॉय पार्क) यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद यीडा के सेक्टर 33 में टॉय पार्क के लिए सौ एकड़ से अधिक जमीन खिलौना उत्पादन करने वाली इकाईयां के लिए चिन्हित की गई। इस पार्क में उद्योगपतियों को अपनी फैक्टरी स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया।

यीडा के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए तैयार कराई गई इंवेस्टर फ्रेंडली नीतियों के चलते खिलौना कारोबार में कार्यरत कई बड़ी कंपनियों ने टॉय पार्क में अपनी फैक्टरी स्थापित करने के लिए कदम बढ़ाए हैं। अब तक 134 कंपनियों को टॉय पार्क में खिलौना फैक्टरी स्थापित करने के लिए जमीन आवंटित की गई है। जमीन पाने वाली कंपनियां जल्दी ही टॉय पार्क में फैक्टरी लगाने की कार्रवाई शुरू करेंगी। 

 

# टॉय पार्क

Source : Agency

पाठको की राय