राहुल गांधी को बताया पर्यटक नेता, बोले- क्या हमें बंगाल में घुसपैठ नहीं रोकनी चाहिए?: अमित शाह
कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव 2021 में सिसासी पारा अपने चरम पर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी की जीत के लिए लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को तेहता में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी को पर्यटक नेता कहते हुए अमित शाह ने कहा हमारे डीएनए के बारे में मत पूछिए।
गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा देश में एक पर्यटक नेता है। मतदान के कई चरण संपन्न हुए लेकिन राहुल बाबा कहीं नहीं दिखे और अब एक रैली की और भाजपा के डीएनए की बात की। अमित शाह ने कहा आप हमारे (भाजपा) डीएनए के बारे में मत पूछिए, यह विकास, राष्ट्रवाद और आत्मानिर्भर भारत के लिए खड़ा है। अमित शाह ने कहा घुसपैठिए युवाओं की नौकरी छीन रहे क्या हमें इसे रोकना नहीं चाहिए? वहीं तेहट्टा में गृह मंत्री अमित शाह चुनावी सभा में कहा क्या हमें बंगाल में घुसपैठ नहीं रोकनी चाहिए?
घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरियां छीन लेते हैं, गरीबों का अनाज छीन लेते हैं। अगर बंगाल में घुसपैठ की स्थिति बनी रहती है, तो मेरा विश्वास करो, यह न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए खतरा पैदा करेगा। अमित शाह ने कहा जो 70 साल से यहां आए हैं, वो अपने ही देश में शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं, उनको भाजपा नागरिकता देने का काम करेगी। नागरिकता पाने वाले शरणार्थियों के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 100 करोड़ का फंड बनाया जाएगा।

पाठको की राय