Saturday, October 24th, 2026

केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना में 20 जून तक कुल नामांकन 6.62 करोड़ को पार कर गया

नई दिल्ली
सामाजिक सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना में 20 जून तक कुल नामांकन 6.62 करोड़ को पार कर गया है। वित्त वर्ष 2024 में अटल पेंशन योजना में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है। 2023-24 के दौरान अटल पेंशन योजना में रिकॉर्ड 1.22 करोड़ नए खाते खोले गए। इस बारे में एनएमआईएमएस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, अर्थशास्त्री और राजनीतिक विश्लेषक डॉ. विवेक सिंह ने अहम जानकारी शेयर की है।
 
उन्होंने कहा कि अपने भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते हैंं, तो अटल पेंशन अच्छी योजना है। ये सरकारी योजना है। केंद्र सरकार की गारंटी मिल जाती है और नियमित रुप से बचत करने की भावना भी आती है, आर्थिक भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं। अटल पेंशन योजना में रिकॉर्ड वृद्धि यह दिखाता है हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। इन्वेस्टमेंट के लिये लोग आगे आ रहे हैं। यही नतीजा है कि इसमें वृद्धि देखने को मिल रही है।

यह योजना 18 से 40 आयु वर्ग के लोगों के लिए है। इसमें रजिस्ट्रेशन और नियमित इन्वेस्टमेंट करने के बाद 60 साल की आयु के बाद पांच हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इसके प्रति महिलाओं और युवाओं का आकर्षण देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2024 की में 1 करोड़ 22 लाख लोगों ने नामांकन किया। इसमें में महिलाएं 70 प्रतिशत है। वहीं 70 प्रतिशत लोग 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

 

#Economist Vivek Singh

Source : Agency

पाठको की राय