Sunday, October 25th, 2026

बीएसपी के प्लेट मिल में पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र की प्लेट मिल में पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन एक जून को किया गया। इस दौरान कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण किया और प्लेट मिल व अपने आसपास के परिवेश को हरा-भरा बनाए रखने एकजुटता दिखाई। इस दौरान विभाग के जीएम हेमंत कुमार बहुरूपी, डीजीएम नरेंद्र कुमार बिसेन और असिस्टेंट मैनेजर अमित शर्मा सहित कर्मठ कर्मचारी मछंदर प्रसाद, शेखर, महेंद्र प्रताप, शुभम डांगे, गजेंद्र और सतीश पिल्लई मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

 

Source : Agency

पाठको की राय