Friday, October 23rd, 2026

कल और होंगे प्रतिभा किरण और गांव की बेटी के लिए आवेदन

भोपाल
शहरी क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्राओं के लिये प्रतिभा किरण और ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं गांव की बेटी छात्रवृत्ति लेने के लिये छात्राओं के आवेदन उच्च शिक्षा विभाग तक नहीं पहुंचे हैं। इससे लेकर प्राचार्य कल तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभाग तीन बार तिथि में बढोतरी कर चुका है। इसलिये अब विभाग अंतिम तिथि नहीं बढाएगा।

विभाग ने आफलाइन आवेदन को अमान्य कर दिया है। इसलिये प्राचार्य आवेदन आनलाइन जमा कराएंगे। यूजी के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ लेने आवेदन करना अनिवार्य है। इसके तहत प्रत्येक छात्रा को दस महीने के लिए डिग्री के लिए 500 रुपये और प्रोत्साहन राशि के रूप में तकनीकी कोर्स के लिए 750 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।

शहरी क्षेत्र की छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। इसलिए प्रतिभा किरण योजना के तहत छात्राओं को आगे की पढाई करने के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है। इससे वे अपनी आगे की पढाई जारी रख सकेंगी। 

 

Source : Agency

पाठको की राय