Wednesday, October 21st, 2026

कल थम जाएगा दमोह उपचुनाव में प्रचार का शोर, नाथ ने किया रोड शो

भोपाल
दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए कल प्रचार थम जाएगा। इसके पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आज दमोह में रोड शो किया वहीं कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्था के चलते सीएम शिवराज और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो निरस्त हो गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगने का फैसला लिया है।

दमोह उपचुनाव में भी अब बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज का अपना रोड शो निरस्त कर दिया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ आज दो घंटे तक रोड शो करेंगे। इधर भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दमोह में मोर्चा संभाल रखा है। वे आज कई बैठक लेने वाले हैं।  

शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया आज एक साथ भोपाल से दमोह रवाना होने वाले थे, दोनों एक साथ रोड शो करने वाले थे। आज सुबह दोनों ने अपना दौरा निरस्त कर दिया। मुख्यमंत्री भोपाल में रहकर कोरोना की समीक्षा करेंगे। जबकि सिंधिया दिल्ली में ही रहेंगे। हालांकि भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दमोह में ही हैं। वे आज कार्यकर्ताओं के साथ दिन भर अलग-अलग कई बैठक करेंगे।

उपचुनाव के लिए चुनावी शोर कल थम जाएगा। यहां पर 17 अप्रैल को मतदान होना है। कल शाम को पांच बजे यहां पर चुनाव शोर थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार घर-घर जाकर वोट मांगेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय