Sunday, October 25th, 2026

कल कांग्रेस की दक्षिण विधानसभा से प्रगति यात्रा, डोर टू डोर करेंगे जनसंपर्क

रायपुर
 छत्तीसगढ़ कांग्रेस का रविवार को रायपुर के दक्षिण विधानसभा के दुधाधारी मठ से प्रगति यात्रा की शुरुआत हो रही। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेसी डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे।

 राज्य सरकार की उपलब्धि और योजनाओं के साथ-साथ केंद्र सरकार की नाकामियों को बताएंगे। बता दे पिछले दो दशक से ज्यादा समय से रायपुर की दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस का विधायक जीत नहीं पाई है। इसलिए कांग्रेस ने कोशिश की है कि जहां कांग्रेस की हार हुई है वहीं से इस यात्रा की शुरुआत की जाए।

 

Source : Agency

पाठको की राय