Monday, October 19th, 2026

एक बार फिर हैरतअंगेज स्टंटस करते नजर आएंगे टॉम क्रूज

न्यूयॉर्क

मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग 12 जुलाई को रिलीज हो गई है। फिल्म में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज एक बार फिर हैरतअंगेज स्टंटस करते नजर आएंगे। इसकी मेकिंग कोविड 19 से ठीक पहले शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना के चलते फिल्म दो साल अटकी रही, जिससे मेकर्स परेशानी में पड़ सकते थे, लेकिन उनके एक फैसले ने उन्हें बड़े नुकसान से बचा लिया।

दरअसल, मेकर्स ने पहले ही फिल्म का इंश्योरेंस करवा लिया था, जिसकी वजह से उन्हें 5 मिलियन डॉलर यानी 41 करोड़ रुपए का हर्जाना इंश्योरेंस कंपनी से मिल गया। हालांकि, मेकर्स ने इंश्योरेंस कंपनी पर केस कर दिया था, क्योंकि वो 41 करोड़ रुपए के हर्जाने से खुश नहीं थे। उन्होंने फिल्म की मेकिंग से पहले 100 मिलियन डॉलर, यानी 823 करोड़ रुपए का बीमा कराया था। लिहाजा कम रकम मिलने की वजह से मेकर्स ने इंश्योरेंस कंपनी को कोर्ट में घसीट लिया। वैसे, सिर्फ फिल्में ही नहीं, हॉलीवुड में स्टार्स अपने बॉडी पार्ट्स का भी इंश्योरेंस करवाते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय