Tuesday, October 20th, 2026

Tokyo 2020: दो ओलंपिक एथलीटों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, प्रतियोगिता छोड़ने को मजबूर 

नई दिल्ली
टोक्यो 2020 गेम्स शुक्रवार से शुरू होने वाले हैं और यहां पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कड़े क्वारंटाइन नियमों सहित कई तरह की सख्ताई की गई है जब जाकर ये खेल आयोजित किए जा रहे हैं। फिर भी, एथलीटों और खेलों से जुड़े अन्य लोगों के बीच कोविड के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

टोक्यो 2020 ओलंपिक आयोजकों ने गुरुवार को कहा कि ओलंपिक गांव में रहने वाले दो एथलीटों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। आयोजकों ने दो एथलीटों सहित कुल मिलाकर 11 नए पॉजिटिव मामलों की घोषणा की, जिससे कुल 86 मामले हो गए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका की पुरुषों की बीच वॉलीबॉल टीम के एक सदस्य ने कोविड -19 के लिए पॉजिटिव टेस्ट कराया, एनबीसी ने बुधवार को कहा, एक अमेरिकी के लिए यह पहला संक्रमण है जिसके टोक्यो 2020 खेलों में कंपीट करने की उम्मीद थी। 

 

#Tokyo 2020

Source : Agency

पाठको की राय