Tuesday, October 20th, 2026

हम सभी मिलकर दतिया को विकसित जिला बनाएंगे : डॉ. मिश्रा

दतिया
हम सभी को मिलजुलकर दतिया का विकास करना है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सभी अपनी महती भूमिका निभाते हुए दतिया को विकसित जिला बनाएंगे। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गत दिवस शाम को दतिया में आयोजित ईद मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल मे सभी ने मिलकर महामारी का सामना किया। डॉ. मिश्रा ने आह्वान किया कि समाज में भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहें। कार्यक्रम आयोजकों  ने गृह मंत्री डॉ. मिश्रा का पगड़ी एवं शॉल पहना कर स्वागत किया।

  मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमें दतिया में सभी समाज के लोगों को भाईचारा निभाते हुए दतिया का  विकास करना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा आप लोगों के साथ रहेगी। राज्य सरकार ने कोरोना काल में गरीब-मजदूर को प्राथमिकता से प्रत्येक माह राशन वितरण किया। साथ ही कोरोना संक्रमण के मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई।

कार्यक्रम में सर्वश्री आफाक भाई, इकबाल भाई, डॉ. सलीम कुरैशी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

 

#दतिया

Source : Agency

पाठको की राय