Friday, October 23rd, 2026

आज छठे चरण का चुनाव: बंगाल की 43 सीटों पर वोटिंग जारी 

नई दिल्ली 
कोरोना कहर के बीच पश्चिम बंगाल में आज छठे चरण का चुनाव है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए छठे चरण के चुनाव में आज यानी गुरुवार को 4 जिलों की 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई और शाम छह बजे तक जारी रहेगी। छठे चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता 306 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला कर  रहे हैं। पश्चिम बंगाल के छठे चरण में उत्तर 24 परगना (17 सीट), नादिया ( 9 सीट) , उत्तर दिनाजपुर ( 9 सीट) और पूर्ब बर्द्धमान (8 सीट) में वोटिंग होगी। तो चलिए जानते हैं बंगाल चुनाव से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स। भाजपाप नेता मुकुल रॉय ने छठे चरण के लिए हो रहे मतदान में वोट किया। 
भाजपा के अर्जुन सिंह ने वोट डाला
बंगाल चुनाव: बंगाल भाजपा के उपमहासचिव अर्जुन सिंह ने नॉर्थ 24 परगना के 144 नंबर बूथ पर वोट डाला। इस यहां से उनके बेटे पवन सिंह उम्मीदवार हैं, जिन्होंने भी वोट डाला।

 

#छठे चरण का चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय