Tuesday, October 20th, 2026

जारी हुए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम, कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया

नई दिल्ली।
रविवार को सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम को अपरिवर्तित रखा है। आज कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें लंबे वक्त से स्थिर बनी हुई है। इससे पहले तेल की बढ़ी कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर घटा दिया था। उत्पाद शुल्क में राहत मिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

 फिलहाल दिल्ली में आज पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. उत्पाद शुल्क कटौती से पहले देशभर में वाहन ईंधन के दाम सर्वोच्‍च स्तर पर पहुंच गए थे. ज्यादातर शहरों में पेट्रोल ने 100 रुपये आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं, डीजल भी कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया था. इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय