Thursday, October 22nd, 2026

आईपीएल 2024 में आज का मैच सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस पंजाब किंग्स है, बड़ी जीत पर रहेगी पैट कमिंस ब्रिगेड की नजर

नई दिल्ली
आईपीएल 2024 में आज का मैच सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस पंजाब किंग्स है। यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। हैदराबाद अपने आखिरी लीग मैच में बड़ी जीत की तलाश में रहेगी। उसके सामने पंजाब की टीम है जो अपने तमाम विदेशी खिलाड़ियों के देश लौटने के बाद बेहद कमजोर है। पंजाब किंग्स की कप्तानी इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा करेंगे। हैदराबाद की टीम चाहेगी कि वह पंजाब को बड़े अंतर से हराए, ताकि अगर राजस्थान की टीम केकेआर के खिलाफ मैच हार जाए तो एसआरएच को प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-टू में रहने का मौका मिल जाए। हैदराबाद की पिच रनों से भरी हुई है। ऐसे में एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलना तय है।

पंजाब की टीम को अगर अपना आखिरी मैच यादगार बनाना है तो उन्हें अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पर लगाम लगानी होगी। अगर पावर प्ले में इन दोनों को छूट मिली तो फिर हैदराबाद को रोकना असंभव हो जाएगा। हैदराबाद के मैदान पर मुकाबला हाई स्कोरिंग रहता है। लखनऊ के खिलाफ तो हैदराबाद ने 10 ओवर के भीतर 160 से ज्यादा का स्कोर चेज कर लिया था। एक बार फिर यहां पर कुछ वैसा ही देखने को मिलेगा।

हैदराबाद का पिछला मुकाबला इसी मैदान पर बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिस वजह से टीम 15 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। आज एसआरएच वर्सेस पीबीकेएस मैच में बारिश होने की कम संभावनाएं है।पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ आखिरी जीत 2022 में दर्ज की थी। दो साल में पीबीकेएस पंजाब को नहीं हरा पाया है। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें एसआरएच ने 15 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पीबीकेएस के हाथ इस दौरान 7 ही जीत लगी है। सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें पंजाब किंग्स को हराकर लीग स्टेज का अंत टॉप-2 में रहकर करने पर होगी।

 

 

#आईपीएल 2024

Source : Agency

पाठको की राय