Tuesday, October 20th, 2026

आज राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 होगी

मुरैना
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 जिला मुख्यालय मुरैना पर निर्धारित 16 परीक्षा केंद्रों पर 25 जुलाई 2021 को दो सत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 02.15 बजे से शाम 04.15 बजे तक आयोजित की जायेगी। आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन द्वारा इस परीक्षा के आयोजन के लिए जिला मुख्यालय मुरैना में 16 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।

कलेक्टर ने लोक सेवा आयोग एवं कोविड गाईडलाईन का पालन कराते हुए सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। संभागीय पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस श्री अशोक कुमार शर्मा ने शनिवार को मुरैना जिले के कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में किसी अन्य परीक्षार्थी से चर्चा करना, किसी को ओएमआर सीट से नकल कराना अथवा अपनी ओएमआर सीट से किसी अन्य को नकल कराना ओएमआर सीट का आपस में बदलना, परीक्षा भवन में जोर-जोर से बोलना या शोरगुल करना उदण्ड व्यवहार करना, किसी को उत्तर बताना अथवा किसी से उत्तर प्राप्त करने का प्रयास करना भी अनुचित साधन के प्रयोग के अन्तर्गत आयेगा। श्री शर्मा ने कहा कि अपने पास के किसी भी कागज पर प्रश्न पत्र की नकल करना या प्रश्नों के उत्तर लिखना अनुचित साधनों का प्रयोग माना जायेगा। साथ ही परीक्षार्थी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया जायेगा।  
 
इन केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
आयोग के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर बनाये गये परीक्षा केन्द्रों में पीजी कॉलेज जौरा रोड़ मुरैना, गर्ल्स स्कूल दत्तपुरा मुरैना, गर्ल्स कॉलेज दत्तपुरा मुरैना, शासकीय एक्सीलेन्स स्कूल मुरैना, शासकीय जीडी जैन हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरैना, पॉलीटेक्निक कॉलेज बड़ोखर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक-2 मुरैना, शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान टेकरी मुरैना, विक्टर कॉन्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल करूआ एबी रोड़ मुरैना, पंड़ित श्यामचरण उपाध्याय कॉलेज जौरा रोड़ मुरैना, नील वर्ल्ड स्कूल टीआर पुरम एबी रोड़ मुरैना, गंगा पब्लिक स्कूल मुरैना, एमानुल हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरैना, ऋषि गालव कॉलेज मुरैना, एमजी मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरैना, सेन्ट मेरी स्कूल मुरैना और शासकीय मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल गणेशपुरा मुरैना में 25 जुलाई 2021 को दो सत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 02.15 बजे से शाम 04.15 बजे तक राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 आयोजित की जाएगी।
 
कोविड-19 पॉजीटिव अभ्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा केन्द्र
कोविड-19 पॉजिटिव अभ्यार्थियों के बैठने के लिए मॉडल स्कूल गणेशपुरा मुरैना को बनाया है, जिसमें कोविड-19 से संक्रमित परीक्षार्थी बैठेंगे। कोविड-19 पॉजीटिव अभ्यार्थियों के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर चिकित्सा विभाग से डॉक्टर्स एवं नर्सो को वीक्षकीय कार्य के लिए लगाया जाएगा। यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा दिवस को भी कोरोना पॉजिटिव हो जाता है तो उसे प्रारूप भरवाकर, पॉजीटिव परीक्षार्थियों के लिए विशेष केन्द्र पर स्थानांतरित किया जाएगा।

 

#राज्य सेवा

Source : Agency

पाठको की राय