Tuesday, October 20th, 2026

आज महू डेमू ट्रेन की मांग को लेकर होगा स्टेशन पर प्रदर्शन


इंदौर
 इंदौर से महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन की मांग को लेकर आज इंदौर-महू रेल यात्री संघ के सदस्य रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करेंगे।रेल महू यात्री संघ के संयोजक अनिल ढोली ने बताया कि कोरोना काल के पहले महू से शाम 7.15 बजे एक डेमू ट्रेन चलती थी जो रात नौ बजे वापस इंदौर से महू के लिए जाती थी। लेकिन अब शाम चार बजे के बाद सीधे रात 10 बजे ट्रेन है, जिससे लोगों को परेशानी है। इसी को लेकर गुरुवार को हम लोग इंदौर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करेंगे।

हमने पूर्व में भी कई बार ट्रेन को फिर चलाने की भी मांग की हैं। हमने रेल मंत्री के अलावा रेलवे बोर्ड और पश्चिम रेलवे के जीएम आलोक कंसल को भी पत्र लिख चुके है। इसमें हमने मांग की थी कि अब कोरोना का प्रभाव कम हो गया है, इसलिए डेमू ट्रेन के फेरों में कोरोना काल के पहले जैसा विस्तार किया जाए ताकि उपनगर से महानगर आने वाले लोगों को परेशानी नहीं उठाना पड़े।


इंदौर और महू के बीच रोजाना 10,000 से अधिक लोग अप-डाउन करते हैं, लेकिन पर्याप्त संख्या में डेमू ट्रेन उपलब्ध नहीं होने से उन्हें मजबूरन बसों में यात्रा करना पड़ती है, इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमने पत्र में यह भी लिखा है कि डेली अपडाउन करने वाले निम्न वर्ग के लोग हैं, जो महज कुछ हजार रुपये कमाते हैं, इसलिए इनके लिए मासिक पास की सुविधा भी फिर से शुरू की जाए, जिससे इनका आर्थिक बजट प्रभावित न हो। ढोली ने बताया कि हमने रेल मंत्री से इंदौर से उज्जैन के बीच चलने वाली ट्रेन को महू से चलाने की भी मांग की है। इससे यात्रा करने वाले यात्रियों को आसानी हो जाएगी

 

#महू डेमू ट्रेन

Source : Agency

पाठको की राय