Wednesday, October 21st, 2026

आज जबलपुर, शहडाेल, इंदौर संभागाें में भारी वर्षा हाेने की संभावना

जबलपुर
अलग–अलग स्थानाें पर सक्रिय मौसम प्रणालियाें के कारण मध्यप्रदेश में झमाझम वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। विशेषकर राजधानी में तीन दिन से रुक-रुक कर तेज बौछारें पड़ रही हैं। जिसके चलते रविवार काे शहर के भदभदा एवं कलियासाेत डैम लबालब हाे गए। जिसके चलते उनके सभी गेट खाेलना पड़े।

उधर रविवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक भाेपाल में 61.6, नर्मदापुरम में 22, गुना में 21, पचमढ़ी में 17, सागर में 15, सीधी में 14, नौगांव में नौ, धार में नौ, रतलाम में आठ, रीवा में सात, इंदौर में सात, जबलपुर में 5.8, खजुराहाे में 4.8, बैतूल में तीन, दमाेह में दाे, सिवनी में दाे, उज्जैन में एक, सतना में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक साेमवार काे जबलपुर, शहडाेल, इंदौर संभागाें के जिलाें में भारी वर्षा हाेने की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलाें में रुक-रुककर बौछारें पड़ सकती हैं।

 

#भारी वर्षा

Source : Agency

पाठको की राय