Tuesday, October 20th, 2026

आज सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 60,000 के पार

नई दिल्ली
सोमवार को सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 60,000 के पार पहुंच गया है, वहीं निफ्टी भी 65 अकों की तेजी के साथ 17900 के ऊपर पहुंच गया है। बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद हल्की बिकवाली दिख रही है। शुरुआती करोबार में नजारा टेक के शेयरों में पांच प्रतिशत तक की तेजी देखी जा रही है। टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स सेज, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयरों में भी तेजी दिख रही है। वहीं पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व और एसबीआई जैसे शेयरों में मंदी दिख रही है।

इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय बाजार से सोमवार को भारतीय बाजार के लिए अच्छे संकेत मिले। इससे पहले शुक्रवार को दिन अमेरिकी बाजार में तेजी दिखी। डाऊ जोंस 375 अंक तो निफ्टी में 294 अंकों की बढ़त दिखी। इस तेजी के कारण  सेंसेक्स 59793 के स्तर पर तो निफ्टी 17833 के स्तर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को भारतीय बाजार में एफआईआई ने 2132 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि डीआईआई ने 1168 करोड़ रुपये की बिकवाली की। ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। वहीं, डॉलर इंडेक्स 109 के नीचे लगातार चौथे दिन गिरा है। बॉन्ड यील्ड 3.3% के पास स्थिर है जबकि यूरोपीय बाजारों में एक से डेढ़ प्रतिशत की तेजी दिख रही है।

 

#Sensex

Source : Agency

पाठको की राय