Tuesday, October 20th, 2026

आज पीएम मोदी संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे

नई दिल्ली
देश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी संसद सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके लिए अपने सभी सांसदों को पांच फरवरी को सदन में उपस्थित रहने के लिए एक व्हिप जारी किया है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान एक महत्वपूर्ण भाषण दे सकते हैं।

राष्ट्रपति ने किया था संबोधित
मालूम हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार यानी 31 जनवरी को सत्र की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को एक साथ संबोधित किया था, जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

 

#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Source : Agency

पाठको की राय