Wednesday, October 21st, 2026

आज प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए, दो जोड़ी ट्रेनों में एमएसटी-क्यूएसटी शुरू

भोपाल
बीडीआर (भोपाल डिवीजन रेलवे) ने मंडल से शुरू या समाप्त होने वाली दो जोड़ी टेÑनों में एमएसटी एवं क्यूएसटी सर्विस में विस्तार किया है। अब  दो जोड़ी टेÑनों यात्रियों को एमएसटी एवं क्यूएसटी की सर्विस मिलेगी। इसके अलावा आज से मंडल के सभी स्टेशनों में 10 रूपए में प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा मिलेगी। अभी तक यात्रियों के परिजनों को इसके लिए 20 रुपए चुकाने पड़ रहे थे। रेलवे की सभी टेÑनोें में पिछले डेढ़ साल से एमएसटी-मंथली सीजन टिकट और क्यूएसटी-क्वार्टली सीजन टिकट की सुविधा बंद थी जिसे अब रेलवे द्वारा फिर से बहाल किया जा रहा है।

अगस्त महीने से मंडल की 5 जोड़ी टेÑनों में एमएसटी और क्यूएसटी की सर्विस शुरू की गई थी। अब दो जोड़ी टेÑनों में एमएसटी और क्यूएसटी की सर्विस शुरू की जा रही है। इनमें से गाड़ी संख्या 01883/01884 गुना-ग्वालियर-गुना एवं 01117 इटारसी- प्रयागराज छिक्की शामिल हैं। इसके पहले बीना-कटनी मुड़वारा-बीना, इटारसी-सतना-इटारसी, भोपाल-बीना-भोपाल, बीना-ललितपुर-बीना, बीड़-खंडवा-बीड़ में ये सर्विस चालू थी।

अधारताल-हबीबगंज-अधारताल, भोपाल-दमोह-राज्यरानी, इटारसी- भोपाल-इटारसी, इटारसी-प्रयागराज छिक्की-इटारसी, भोपाल-ग्वालियर-भोपाल। रेलवे के अफसरों ने बताया कि अलग-अगल टेÑनों में आवश्यकतानुसार जनरल कोच लगाए गए हैं।

बीडीआर मंडल के सभी स्टेशनों में अब 10 रूपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेंगे। अभी तक इसके लिए यात्रियों को 20 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। अब आज से 10 रूपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेंगे। ज्ञात हो कि इसके चार्ज में बदलाव सितंबर महीने में हुआ था। इसके पहले कोविड काल में यात्रियों को 50 रूपए तक का भी चार्ज चुकाना पड़ा था।

 

Source : Agency

पाठको की राय