Saturday, October 24th, 2026

कोरोना संक्रमण के आज मात्र 10 पॉजिटिव प्रकरण

भोपाल
प्रदेश में सोमवार को कोरोना के मात्र 10 नये पॉजिटिव प्रकरण आये हैं। जबकि 15 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। भोपाल में 3, जबलपुर-इंदौर में 2-2 और धार, नीमच एवं रतलाम जिले में कोरोना का एक-एक पॉजिटिव प्रकरण आया है। प्रदेश में आज 68 हजार 267 कोरोना जाँच की गई। मध्यप्रदेश में 30 अगस्त तक 4 करोड़ 55 लाख 59 हजार 587 वैक्सीन डोज़ लगाई जा चुकी है।

 

 

#corona infection

Source : Agency

पाठको की राय