Saturday, October 31st, 2026

आज जानते है पेगासस स्पाईवेयर के बारे में

Pegasus Spyware को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Pegasus-Spyware को भारत सरकार को भी वेपन्स डील के जरिए बेचा गया. इसके बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है.

Pegasus Spyware को लेकर पिछले साल बड़े खुलासे किए गए थे. इसमें बताया गया था कि इसके जरिए जर्नलिस्ट, विपक्ष और एक्टिविस्ट पर नजर रखी जा रही थी. अब ऐसे में सवाल उठता है क्या है ये जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस और कैसे करता है काम?

क्या है पेगासस?

पेगासस एक तरह का स्पाईवेयर है. स्पाईवेयर यानी जासूसी सॉफ्टवेयर. इसे आपके डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप में बिना आपकी जानकारी के इंस्टॉल कर दिया जाता है. जो आपके डिवाइस से आपके पर्सनल डेटा को चुराता रहता है.

Pegasus Spyware को इजरायली कंपनी NSO Group ने तैयार किया है. इससे टारगेट के डिवाइस का एक्सेस गेन कर लिया जाता है और बिना यूजर की जानकारी के इसे थर्ड पार्टी को डिलीवर किया जाता है. NSO Group का दावा है ये स्पाईवेयर का यूज सरकार को करने की परमिशन देता है ताकि टेररिस्ट और क्रिमिनल्स पर नजर रख कर उसे पकड़ा जा सके.

 

Source : Agency

पाठको की राय