UG -PG में पंजीयन का आज अंतिम दिन, कल तक होंगे सत्यापन
भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग की कॉलेज लेवल काउंसलिंग के अतिरिक्त चौथे राउंड में पंजीयन का आज अंतिम दिन है। अभी तक यूजी में 47 हजार विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है। इसमें से 38 हजार 307 ने सत्यापन करा लिया है। वहीं पीजी में 19 हजार 841 ने पंजीयन और 15 हजार 220 विद्यार्थियों ने सत्यापन करा लिया है। सत्यापन और त्रुटि सुधर के लिए रविवार को अंतिम दिन है, छुट्टी का दिन होने के कारण विभाग ने कॉलेजों को विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर स्टाफ की उपस्थिति के आदेश दिए हैं। पहले राउंड और तीन सीएलसी राउंड में यूजी-पीजी में मिलाकर तीन लाख 86 हजार 889 प्रवेश हुए हैं। यूजी की 6.77 लाख सीटों में दो लाख 86 हजार 793 और पीजी की करीब 2.01 लाख सीटों में एक लाख 95 प्रवेश हुए हैं। अब भी 66 फसदी सीटें रिक्त हैं जिन्हें भरने का विभाग प्रयास कर रहा है। प्रवेश की स्थिती को देखते हुए संभावना है कि विभाग सीएलसी का दूसरा अतिरिक्त राउंड करा सकता है।

पाठको की राय