Thursday, October 22nd, 2026

दूसरे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन


भोपाल

प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए आज नामांकन भरने का अंतिम दिन हैं। अंतिम दिन बैतूल, होशंगबाद, दमोह के भाजपा उम्मीदवार और रीवा, सतना से कांग्रेस उम्मीदवार एवं खजुराहो से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अपना नामांकन ताकत दिखाते हुए भरने जा रहे हैं। दूसरे चरण में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, नर्मदापुरम, बैतूल संसदीय क्षेत्रों  में 26 अप्रैल को मतदान होना हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को अपने तीन उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल हो रहे हैं। सुबह वे बैतूल पहुंचे, जहां पर उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दुर्गादास उईके के पक्ष में सभा की और नामांकन भरवाया। इसके बाद वे नर्मदापुरम आए,यहां पर वे भाजपा उम्मीदवार दर्शन सिंह चौधरी का नामांकन भरवा रहे हैं। यहां पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी साथ रहें। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर में दमोह पहुंचेंगे। जहां पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी उनके साथ रहेंगे। दोनों नेता मिलकर यहां से भाजपा उम्मीदवार राहुल लोधी का नामांकन दाखिल करवाएंगे और नामांकन रैली को संबोधित भी करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय