Thursday, October 22nd, 2026

आज शहर में कई स्थानों पर की गोवर्धन पूजा

भोपाल

दीपावली के बाद कार्तिक माह की प्रतिपदा पर आज शहर में कई स्थानों पर गोवर्धन की पूजा की जा रही है। श्रद्धालुओं द्वारा घरों के सामने व आंगन में गोबर से गिरिराज बनाकर पूजा की जा रही है। इसके साथ ही भरत नगर, पटेल नगर, कमला नगर में 21 फीट की गोवर्धन प्रतिमा बनाई गई है। बरखेड़ा स्थित इस्कान मंदिर द्वारा गोवर्धन पूजा महोत्सव भरत नगर, दानापानी स्थित नवनिर्मित राधेशम गोशाला में गोवर्धन पूजा की जा रही है। तेजस जनकल्याण समिति के तत्वावधान में सार्वजनिक गोवर्धन एवं परिक्रमा का आयोजन शाम 4 बजे छोला दशहरा मैदान में किया जा रहा है। लालघाटी, राधाकृष्ण मंदिर, बरखेड़ी, श्रीजी मंदिर लखेरापुरा में भी गोवर्धन भगवान को 56 प्र्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

सूर्यग्रहण पर बंद रहे मंदिरों के पट
राजधानी में सूर्यग्रहण का सूतक काल तड़के साढ़े 3 बजे से लगने के कारण सभी मंदिरो ंमें पूजा के बाद पट बंद कर दिए गए हैं जो ग्रहण के मोक्ष काल में शाम को खोले गए। इसके बाद विशेष पूजन हुआ। यह इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण था। हालांकि इस वर्ष 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण पड़ेगा। अमावस्या तिथि दो दिन रहने के कारण सोमवार को को दीपावली धूमशाम से मनाई गई। घरों में माता लक्ष्मी, श्रीणेश का पूजना किया गया। मंदिरों में सभी निजी एवं सरकारी संस्थानों पर विशेष साज सज्जा भी की गई।

 

Source : Agency

पाठको की राय