Friday, October 23rd, 2026

अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में आज व कल गरबा उत्सव

रायपुर
शारदीय नवरात्र पर शहर में चारों ओर गरबा उत्सव का माहौल है, वहीं अर्पण कल्याण समिति द्वारा संचालित राजेन्द्र नगर बजाज कॉलोनी स्थित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मूक बधिर बच्चों को भी शुक्रवार को इनरव्हील क्लब आॅफ रायपुर ग्रेटर द्वारा गरबा पोषाक का वितरण किया गया है, साथ ही इन बच्चों को गरबा नृत्य करने के लिए प्रशिक्षित भी किया गया। एक व दो अक्टूबर को स्कूल परिसर में शाम 7 बजे से इन बच्चों के लिए गरबा उत्सव का विशेष आयोजन किया गया है। स्कूल परिसर में दो दिवसीय गरबा उत्सव शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल होंगे व अध्यक्षता रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे करेंगे। उत्सव के लिए स्कूल परिसर के मैदान को गरबा थीम पर सजाया गया है।

अर्पण कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा के साथ इनरव्हील क्लब की साक्षी जैन, अमन ठक्कर, पूजा जैन, रूबी साव ने इन बच्चों को बताया कि गरबा का पोषाक कैसे पहनना है, पहली बार इस प्रकार के नृत्य के लिए कपड़े पहनकर बच्चे काफी खुश थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय