Tuesday, October 20th, 2026

आज फिर बड़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली
तेल कंपनियों ने आज शनिवार के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol diesel rate) के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज 2 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को राहत दी गई थी और कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन आज पेट्रोल और डीजल के रेट में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में पेट्रोल (Petrol price in delhi) 80 पैसे महंगा हुआ है वहीं, डीजल की कीमतों (diesel price in delhi) में भी 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में, एक लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol price today) अब 102.61 रुपये और डीजल की कीमत (diesel price today) 93.87 रुपये हो गई।

जानें महानगरों के रेट्स
मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर क्रमशः ₹117.57 और ₹101.79 हो गई हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 76 पैसे की वृद्धि हुई है और अब यह 108.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.28 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 84 पैसे बढ़े हैं और डीजल 80 पैसे बढ़े हैं। इसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल 112.19 और डीजल 97.02 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
 

जानें अन्य शहरों के रेट्स
बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹108.14 और एक लीटर डीजल की कीमत ₹92.05 है। इस बीच, भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹115.09 और एक लीटर डीजल ₹98.28 पर बिक रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल 119.85 रुपये और डीजल 102.48 रुपये लीटर बिक रहा है। रांची में एक लीटर पेट्रोल 105.85 और डीजल 99.09 रुपये पर पहुंच गया। लखनऊ में एक पेट्रोल और डीजल क्रमश: 102.45 और 94.02 रुपये लीटर मिल रहा है।

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय