Monday, October 19th, 2026

आज 200 बॉक्स में कुल 9 हजार 600 रेमडेसिवीर इंजेक्शन पहुंचे इंदौर

इंदौर
इंदौर एयरपोर्ट पर आज 200  बॉक्स में कुल 9 हजार 600 रेमडेसिवीर इंजेक्शन पहुंच गए। इन इंजेक्शन बॉक्स को स्टेट प्लेन और चौपर के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा जा रहा है। गुरुवार को सुबह सवा दस बजे इंदौर एयरपोर्ट मे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उपयोगी दवाओं की बड़ी खेप इंदौर एयरपोर्ट पहुंची।

इस मौके पर संभागायुक्त पवन शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मानीटरिंग के लिए  एयरपोर्ट पर मौजूद थे। राज्य सरकार ने रतलाम, खंडवा, जबलपुर, सागर, रीवा और ग्वालियर जिलों में स्टेट प्लेन और चॉपर से रेमडेसिवीर इंजेक्शन पहुंचाने की व्यवस्था की है। चॉपर के माध्यम से 42 बॉक्स भोपाल, सात बॉक्स रतलाम और चार बॉक्स खंडवा पहुंचाए जाएंगे। इसी तरह स्टेट प्लेन के जरिए 19 बॉक्स ग्वालियर, 18 रीवा, 39 जबलपुर और 14 बॉक्स सागर पहुंचाए जा रहे है। 57 रेमडेसिवीर इंजेक्शन के बॉक्स इंदौर के लिए रखे जाएंगे।

 

#Remedisvir injections#कोरोना संक्रमण

Source : Agency

पाठको की राय