Monday, October 26th, 2026

आज भारत में दुनिया के डिजिटल ट्रांजेक्शन का करीब 40% हो रहा है, किसी भी हिन्दुस्तानी को होगा गर्व

उत्तर प्रदेश /नई दिल्ली
प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 3.0 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे। जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 1:45 बजे प्रधानमंत्री कानपुर के परौंख गांव पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वे डॉ बीआर अंबेडकर भवन जाएंगे, जिसके बाद दोपहर 2:15 बजे मिलन केंद्र का दौरा करेंगे। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 से 6 जून, 2022 तक उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 3 जून 2022 को राष्ट्रपति कानपुर देहात में अपने पैतृक गांव परौंख का दौरा करेंगे जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।

 

 

#Today

Source : Agency

पाठको की राय