Saturday, October 24th, 2026

IFMIS के विभिन्न मॉड्यूल की समस्याओं के समाधान के लिए

13 एवं 14 जुलाई को शिविर लगेंगे

भोपाल

वित्त विभाग के IFMIS सॉफ्टवेयर के संचालन में आ रही विभिन्न मॉड्यूल की समस्याओं के समाधान के लिए 13 एवं 14 जुलाई 2023 को वल्लभ भवन कोषालय में दोपहर 2 से 5 बजे तक शिविर लगेंगे।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी वल्लभ भवन ने बताया है कि IFMIS सॉफ्टवेयर की समस्या के निराकरण के लिए कोषालय वल्लभ भवन से संबंधित विभागों के कोषालय कार्य से संबद्ध शासकीय कर्मचारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गए है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय