Saturday, October 31st, 2026

मोटापा कम करने के लिए अंडा या पनीर क्या जरूरी

बात चाहे मोटापा कम करने की हो या फिर मसल्स बनाने की, अपने आहार में प्रोटीन का सेवन बढ़ाना बेहद जरूरी है। प्रोटीन सेल्स के लिए बिल्डिंग ब्लॉक का काम करता है। फिजिकल एक्टिविटी के दौरान इसका सेवन बढ़ाने से दुबली मासंपेशियों के साथ फैट को बदलने में मदद मिलती है, जिससे आप फैट से फिट दिख सकते हैं। जब भी आपकी डाइट में प्रोटीन शामिल करने की बात आती है, तो हमारे दिमाग में अंडा और पनीर का ही ख्याल सबसे पहले आता है। ये दोनों एक ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के डाइट प्लान का हिस्सा होते हैं।


दोनों को पकाना आसान है और दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए तो पनीर प्रोटीन का एकमात्र स्त्रोत है, लेकिन नॉन-वेजिटेरियन लोगों के पास चुनने के लिए दो विकल्प होते हैं। कहने को दोनों ही वजन कम करने के लिए बहुत अच्छे हैं, लेकिन हम यहां आपको बताएंगे कि वजन घटाने के लिए इनमें से कौन सा स्वस्थ और बेहतर विकल्प है। अंडा या पनीर।

​अंडे में होता है कितना ग्राम प्रोटीन

देखा जाए, तो अंडे तुलनात्मक रूप से सस्ते होते हैं, लेकिन इनमें प्रोटीन भी बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अंडे में वे सभी विटामिन और मिनरल्स मौजूद हैं, जिनकी शरीर को एक दिन में जरूरत होती है। बता दें कि एक पूरे अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के ठीक से काम करने के लिए जरूरी हैं। आप तले हुए अंडे, उबले हुए अंडे, अंडा करी या पके हुए अंडे खा सकते हैं। कुल मिलाकर इन्हें अपने आहार में शामिल करने के कई तरीके हैं। लेकिन हाई फैट सामग्री के कारण बहुत से लोग अंडे की जर्दी नहीं खाते। वे इस सच से अंजान होते हैं कि अंडे के पीले हिस्से में ही पोषक तत्वों की सबसे अच्छी मात्रा होती है।

44 ग्राम उबले या पके हुए अंडे में पोषक तत्‍व

प्रोटीन- 5.5 ग्राम
फैट- 4.2 ग्राम
कैल्शियम- 24.6 मिग्रा
आयरन-0.8 मिग्रा
मैग्नीशियम- 5.3 मिग्रा
फास्फोरस - 86.7 मिग्रा
पोटेशियम- 60.3 मिग्रा
जिंक- 0.6 मिग्रा
कोलेस्ट्रॉल- 162 मिग्रा
सेलेनियम- 13.4 माइक्रो ग्राम शामिल है।

​40 ग्राम पनीर में मौजूद पोषक तत्व

प्रोटीन- 7.54 ग्राम
फैट- 5.88 ग्राम
कार्ब- 4.96 ग्राम
फोलेट- 37.32 माइक्रो ग्राम
कैल्शियम- 190.4 मिग्रा
फास्फोरस- 132 मिग्रा
पोटेशियम- 50 मिग्रा

​पनीर में कितना होता है प्रोटीन और फैट

पनीर हर किसी को पसंद होता है। भारत में सबसे पॉपुलर डेयरी प्रोडक्ट है। कैल्शियम से भरपूर पनीर को लोग सलाद , सैंडविंच या करी बनाने में ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यह डेयरी प्रोडक्ट विटामिन बी-12, सेलेनियम, विटामिन डी और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। बता दें कि 40 ग्राम पनीर में 7.54 ग्राम प्रोटीन और करीब 5 ग्राम फैट होता है, जो आपको स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त है।

​वजन घटाने के लिए क्या बेहतर है अंडा या पनीर

अंडा हो या पनीर दोनों में पोषक तत्वों की मात्रा समान होती है। इनमें प्रोटीन को बनाने वाले पूरे नौ पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इन दोनों को ही हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन माना जाता है। डेयरी उत्पाद और अंडे में विटामिन बी-12 और विटामिन डी बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये ऐसे दो पोषक तत्व हैं, जो प्लांट बेस फूड प्रोडक्ट्स में बहुत कम देखने को मिलते हैं।

​वेटलॉस के लिए अंडे जितना ही फायदेमंद है पनीर खाना-

विशेषज्ञों के अनुसार, ये दोनों ही वेटलॉस के लिए अच्छे हैं। वैकल्पिक दिनों में इन्हें अपने आहार में शामिल करना अच्छा है। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए पनीर खाना अंडे खाना जितना ही फायदेमंद हो सकता है। उन्हें अपने प्रोटीन और पोषक तत्व के सेवन के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

 

Source : Agency

पाठको की राय