Tuesday, October 20th, 2026

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने के लिए आप घर में मौजूद 3 चीजों का करे यूज़

हाई कोलेस्ट्रॉल शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखाता, लेकिन जब इसकी वजह से नसें ब्लॉक होने लगती हैं तो सीने में दर्द, कंधे या हाथ में दर्द रहना, सांस फूलना, पसीना आना, जी मिचलाना, थकान जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने 3 फूड्स को कोलेस्ट्रॉल घटाने वाला बताया है। इन्हें शामिल करने से डाइट बैलेंस हो जाती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल होने लगता है। हालांकि, ये 3 फूड खाने के साथ फिजिकल एक्टिविटी और डॉक्टरी सलाह भी जरूरी है।

लहसुन
खाना बनाने में काम आने वाला लहसुन हार्ट अटैक से बचा सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा के मुताबिक, लहसुन के अंदर ऐसे कंपाउंड होते हैं जो खासतौर से लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन घटाने में मदद करते हैं। इस कोलेस्ट्रॉल को ही बुरा और खतरनाक माना जाता है। माना जाता है कि ये काम Allicin नाम का बायोएक्टिव कंपाउंड करता है।

दालचीनी पाउडर
गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दालचीनी पाउडर भी काम आ सकता है। इस छाल के अंदर एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। ट्राइग्लिसराइड एक और प्रकार का फैट होता है, जो खून की नसों को ब्लॉक कर सकता है। हार्ट अटैक के दोनों कारणों से दालचीनी छुटकारा दिला सकती है।

फ्लैक्स सीड्स
फ्लैक्स सीड्स काफी हेल्दी बीज हैं, जो कि ओमेगा-3 फैटी एसिड के बेस्ट सोर्स में से एक हैं। इन हेल्दी फैटी एसिड को शरीर के लिए अच्छा माना गया है। कई शोध में देखा गया है कि बिना नमक वाले अलसी के बीज गंदे कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय