Tuesday, October 20th, 2026

तिपान नदी के जल को स्वच्छ रखने एनसीसी कैडटों ने साफ-सफाई कर दिया जनजागरूकता का संदेश

अनूपपुर
शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) कैडटों द्वारा कमान अधिकारी कर्नल शरद पाठक के नेतृत्व में पुनीत सागर अभियान के तहत अनूपपुर, जैतहरी मुख्य मार्ग पर स्थित तिपान नदी साईं मंदिर के आसपास नदी के जल प्रवाह के कैचमेंट एरिया को प्रदूषित करने वाले प्लास्टिक थैले, कचरा आदि को साफ कर लोगों को जल प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभाव को रोकने का जनजागरूकता संदेश दिया गया। तिपान नदी के पानी से प्रदूषित सामग्री हटाने के कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रोफेसर अभय राज सिंह राठौर, पीआईबी स्टॉफ हवलदार अरविन्द सिंह तथा महाविद्यालय के स्टॉफ तथा छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय