Monday, October 19th, 2026

जलाशयों से राजस्व वसूली बढ़ाने ,संचालित नावों का पंजीयन अनिवार्य, निगम चलाएगा अभियान

 भोपाल

शहर के जलाशयों से राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए नगर निगम द्वारा जल्द ही एक अभियान चलाया जाएगा। इस बात के संकेत निगमायुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने बोट क्लब का निरीक्षण के दौरान दिये। उनका कहना है कि राजधानी के जलाशयों में संचालित नावों का पंजीयन अनिवार्य है। बीत कुछ वर्षों से क्यों नहीं किया गया। इसके लिए संबंधित जोन के एएचओ जिम्मेदार हैं। इसके मद्देनजर एएचओ अनस फारुखी का तबादला किया गया है। जानकारी के अनुसार छोटे और बड़े तालाब में बिना पंजीयन के बीते तीन साल से 388 नावों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा था। इनसे बीते तीन साल का करीब 3 करोड़ रुपए वसूली निकाली है। हर एक नाव वाले से करीब 77 हजार की वसूली निकल रही है। जो रोजाना 300 से 400 रुपए कमाते हैं। अहम बात यह है कि राजस्व वसूली का आॅडिट करने से पहले ही एएचओ का तबादला कर दिया गया। जबकि एएचओ अनस फारूखी ने एक महीने में कुल 333 बोट्स की फाइलें बनाई थी। उधर कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बोट क्लब के निरीक्षण के दौरान निगम अफसरों को बोट क्लब के आसपास स्वच्छता और शौचालयों को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिये।

 

#निगम चलाएगा अभियान

Source : Agency

पाठको की राय