Tuesday, October 20th, 2026

बड़ा व्यापार करने की सौगातसकरवार समाज को पिछड़े वर्ग में शामिल करने को लेकर

ग्वालियर

म.प्र. बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने आज भोपाल में सकरवार समाज को पिछड़े वर्ग में शामिल किये जाने को लेकर मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  गौरीशंकर बिसेन से मुलाकात कर पत्र सौंपा । इसमें कहा गया कि लम्बे समय से सकरवार समाज तथ्यों के आधार पर प्रदेश शासन से समाज को पिछड़े वर्ग में शामिल करने की मांग करता रहा है । वर्ष 2000 में म.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा ग्वालियर भिण्ड एवं मुरैना जिले में सकरवार समाज का  निष्पक्ष सर्वे किया गया था तथा सकरवार समाज की सामाजिक शैक्षणिक एवं पिछड़ेपवन की संपूर्ण जानकारियों भोपाल आयोग को भेज दी गईं थीं । इसके अलावा सन 2021 को केन्द्र एवं राज्य आयोग की तरफ से सभी जिला कलेक्टरों को जातीय के सर्वे से जानकारी मांगी गई । इन 14 जातियों में एक सकरवार जाति भी शामिल है । श्री गोयल ने सकरवार समाज की भावनाओं एवं सामाजिक  शैक्षणिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए पिछड़े वर्ग में शामिल करने की मांग की ।

 

Source : Agency

पाठको की राय