Friday, October 23rd, 2026

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने गलियों व मोहल्लों मेंं रात-दिन कर रही गश्त

राजनांदगांव
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस ने पूरी तरह से कम कस ली है और अब मुख्य मार्गो,शहर की सीमाओं के साथ गली व मोहल्लों में भी पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। पुलिस कप्तान डी श्रवण कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक निरंतर पुलिस द्वारा की जा रही गश्त पर नजर रखे हुए हैं।

अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिये पुलिस ने अब सख्त रवैय्या अपना लिया है है । जिसके चलते गुरूवार की सुबह 4 बजे पुलिस बल को गंज मंडी में फालिंग किया गया और रक्षित केन्द्र बल की नफरी उपस्थित थी जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा ब्रिफिंग करते हुए सिपाहियों से कहा कि अपराधियों को किसी भी हलात में बक्श नही जायेगा चाहे सुबह हो या दोपहर व शाम हो उन पर पुलिस द्वारा कडी नजर रखा हुआ है। ब्रिफिंग पश्चात थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, प्रभारी ओ.पी. चिखली द्वारा श्हार के सवेंदनशील इलाक जहा महिलायें व बच्चे जिस स्थान पर मार्निग वाक करते है उस जगह जैसे आर. के. नगर, गौरवपथ रोड़, स्टेडियम चौक क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सुबह पेट्रोलिंग की गई अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, शराब व नशीले पदार्थो की खरीदी बिकरी, गुण्डा बदमाश, चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगो की पहचान कर कार्यवाही किया जा रहा है। पेट्रोलिंग लगातार आगे भी जारी रहेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय