आदर्श समाज के निर्माण के लिए डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाएँ - आयुष राज्य मंत्री कावरे
भोपाल
आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर कावरे ने कहा है कि आदर्श समाज का निर्माण डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के आदर्शों को व्यवहारिक जीवन में अपना कर किया जा सकता है। इसके लिये उन्होंने एकजुट होकर विकास कार्यों में सहयोग करने का आग्रह भी किया। आयुष राज्य मंत्री कावरे सोमवार को बालाघाट जिले के किरनापुर विकासखण्ड के ग्राम घड़ी के घिसर्री नदी में घाट निर्माण के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि वे लगातार प्रयास कर रहे हैं कि बालाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र रूप से विकास हो। उन्होंने कहा कि घाट निर्माण 15 लाख रूपये लागत से किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से नदी को स्वच्छ रखने का आव्हान किया। कावरे ने बताया कि ग्राम घड़ी में ग्रामवासियों को नवीन सामुदायिक भवन भी समर्पित किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी इमारतों के रख-रखाव में सहयोग करने का आग्रह भी किया।
#Minister of State for AYUSH Kavre

पाठको की राय