Friday, October 23rd, 2026

पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ता गिरफ्तार, संदेशखाली में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप

कोलकाता/संदेशखाली.

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक नाबालिग लड़की के साख दुष्कर्म करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के अनुसार, शुक्रवार की रात को आरोपी किसी तरह उनके घर पर घुस गया और लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार कक्षा आठवीं की छात्रा किसी तरह वहां से भागने में काबयाब रही। बाहर आकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद घरवाले और पड़ोसी बाहर आ गए। बशीरहाट पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 20 वर्षीय आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होंने आगे बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया और रिपोर्ट्स का इंतजार है। बता दें कि संदेशखाली क्षेत्र कोलकाता से लगभग 100 किमी दूर सुंदरबन की सीमा पर स्थित है। फरवरी में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। दरअसल, शाहजहां शेख पर जमीन हड़पने और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

#minor girl raping#TMC worker

Source : Agency

पाठको की राय