Friday, October 23rd, 2026

पश्चिम बंगाल में TMC प्रत्याशी सुजाता मंडल पर ईंटों से हमला

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण के तहत वोटिंग जारी है। यहां 31 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। इस बीच टीएमसी उम्मीदवार पर हमला करने की खबर सामने आई है, जिसका सीधा आरोप बीजेपी पर लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक आरमबाग में टीएमसी प्रत्याशी सुजाता मंडल पर ईंटों से हमला किया गया है। हमले को लेकर सुजाता मंडल ने बताया कि मास्क में कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोप ये भी है कि लाठियों के साथ उनका पीछा भी किया गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा की खबरें अब आम हो गई है। मतदान केंद्रों से लेकर प्रत्याशियों पर हमले की खबरें लगातार आ रही है। अब आरामबाग में टीएमसी प्रत्याशी सुजाता मंडल के पीछे लाठी लेकर दौड़ाने और ईंट से हमला किया गया है। 

बताया जा रहा है कि ईंट से उनके सिर पर भी चोट आईं है। टीएमसी ने दावा किया है कि हमले में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है। हमला सुजाता मंडल खान के निर्वाचन क्षेत्र के अरंडी क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ के बाहर ईंटों से हमला किया गया है। सुजाता मंंडल ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने वोटिंग के बीच आरामबाग में तृणमूल समर्थकों को धमकाया, हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। 

उलुबेरिया में TMC नेता के घर से EVM और वीवीपैट बरामद, अधिकारी सस्पेंड वहीं TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा के गुंडों ने अरंडी के बूथ नं 263 महालापारा में टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मोंडल पर हमला किया। उसके निजी सुरक्षा अधिकारी को सिर पर चोटें आई हैं और वह गंभीर अवस्था में है। इस दौरान CRPF कर्मी मूक दर्शक बने रहे। वहीं उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए बताया कि सुनिश्चित करें कि चुनाव स्वतंत्र रूप से और निष्पक्ष रूप से आयोजित किए जाएं। 

 

#TMC प्रत्याशी सुजाता मंडल

Source : Agency

पाठको की राय