मधुमेह रोगियों के लिए सड़क पर रक्त शर्करा का प्रबंधन करने के लिए टिप्स
यात्रा करना किसे अच्छा नहीं लगता। कुछ लोग तो घूमने के बेहद शौकीन होते हैं। हालांकि, जब व्यक्ति डायबिटीज जैसी क्रॉनिक डिसीज से ग्रस्त हो, तो यात्रा नियमत और शर्तों के साथ करना पड़ती है, फिर भले ही वह छोटी यात्रा ही क्यों न हो। खासतौर से नई जगहों की यात्रा करने से आपका रूटीन बिगड़ सकता है। देर से भोजन करना, सामान्य से ज्यादा एक्टिव रहना और अलग-अलग टाइम जोन में रहना आपके डायबिटीज के मैनेजमेंट को बाधित कर सकता है।
यात्रा के दौरान डायबिटीज से संबंधित किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए डायबिटीज रोगियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान खुद को तैयार करें और एहतियाती कदम उठाएं। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो डायबिटीज के रोगियों को यात्रा के वक्त ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकते हैं।
ब्लड शुगर रेगुलर चेक करते रहें
डायबिटीज के मरीज को यात्रा के दौरान ब्लड शुगर पर नियमित रूप से ध्यान देना चाहिए। बेहतर है कि रोजाना ब्लड शुगर लेवल की निगरानी करें।
हाइड्रेट रहें
यात्रा लंबी हो या छोटी हमें हर हाल में हाइड्रेट रहना चाहिए। बात अगर डायबिटीज के रोगी हो, तो उन्हें यात्रा के दौरान पर्याप्त पानी पीना ही चाहिए। इसलिए पानी की कुछ बोतलें साथ लेकर चलें।
अपनी टेस्ट किट साथ रखें
यात्रा के लिए पैकिंग करने के दौरान रोगियों को अपने मेडिकेशन, प्रेस्क्रिप्शन, डायबिटीज टेस्ट किट, कूलर और अन्य उपकरण पैक करना नहीं भूलना चाहिए। इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार, दो गुना ज्यादा दवाएं पैक करें।
फिटनेस के लिए समय निकालें-
बेशक आप यात्रा पर गए हों, लेकिन फिटनेस के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। ऐसे में व्यायाम ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकता है। फिर भी कोशिश करें, कि आपकी बॉडी ओवर एक्जर्ट न हो।
हेल्दी स्नैक्स पैक करें
यात्रा के दौरान कहीं भी डायबिटीज के रोगियों के लिए अलग भोजन उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में यात्रा से पहले अपने साथ हेल्दी स्नैक्स और फूड्स को पैक जरूर करना चाहिए।
मेन्यू चैक करें-
किसी भी यात्रा के दौरान होटल में खाना-पीना सामान्य है। लेकिन अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको खाने-पीने के मामले में सावधानी बरतनी होगी। रेस्तरां में जाने से पहले मेन्यू चैक करें, ताकि आप कोई ऐसा खाना ना खा लें, जो आपके शरीर पर बुरा असर डालें।
आसपास कोई मेडिकल देखें-
यात्रा करते समय अगर आप किसी होटल या रिजॉर्ट में स्टे कर रहे हैं, तो आसपास फॉर्मेसी, मेडिकल स्टोर , इमरजेंसी हेल्प और अस्पतालों की जानकारी जरूर ले लें। ताकि ब्लड शुगर बढ़ने के बाद आपको मेडिकल हेल्प के लिए भटकना ना पड़े।
हेल्थ से जुड़े डॉक्यूमेंट्स साथ रखें-
यात्रा करते वक्त हर डायबिटीज रोगी को मेडिकल आईडी ब्रेसलेट पहनना चाहिए। इतना नहीं नहीं, इसके अलावा अपनी हेल्थ, एलर्जी से जुड़ी आइडी या डॉक्यूमेंट अपने साथ जरूर रखें।
डॉक्टर से सलाह लें
डायबिटीज वालों के लिए कोई भी यात्रा थोड़ी चैलेंजिंग होती है। कब ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए, पता नहीं। आप यात्रा के लिए फिट हैं भी या नहीं, चैकअप कराने के लिए डॉक्टर से मिलें। यदि आपको किसी वैक्सीन की जरूरत हो, तो लगवाकर ही जाएं।
डायबिटीज रोजमर्रा की जिन्दगी और यात्रा को चैलेंजिंग बना सकती है। यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान यहां बताए गए टिप्स आपकी डायबिटीज को प्रबंधित करने में मदद करेंगे। जिससे आपकी यात्रा रोमांचक और यादगार बन जाएगी।

पाठको की राय