Tuesday, October 20th, 2026

मध्य प्रदेश में सभी राष्ट्रीय बैंक का बदल जाएगा समय, एक जनवरी से लागू होगी नियम

भोपाल
प्रदेश के राष्ट्रीयकृत बैंकों में अब एक जैसा ग्राहक सेवा समय तय किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी। इस बदलाव से बैंक खुलने और बंद होने का समय तय हो जाएगा, जिससे बैंकिंग सेवाओं में और आसानी होगी।

समान समय से ग्राहक और बैंकों को मिलेगी सुविधा
प्रदेश के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों का सेवा समय अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। कुछ बैंकों को अपवाद के तौर पर समय में थोड़ी छूट दी जा सकती है, लेकिन अधिकांश बैंकों में यह समय 1 जनवरी से लागू हो जाएगा।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मुख्य सचिव अनुराग जैन के समक्ष रखा गया। बैठक की अध्यक्षता एसएलबीसी के संयोजक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने की। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समितियां बैंकों से संपर्क कर रही हैं।

समय का असमानता से ग्राहकों को होती थी परेशानी
अब तक बैंकों का समय अलग-अलग होता था। कुछ बैंक सुबह 10 बजे, कुछ 10:30 बजे और कुछ 11 बजे तक खुलते थे। इससे ग्राहकों को कई बार असुविधा होती थी, खासकर जब एक ही दिन में दो बैंकों के बीच काम करना होता था। अब एक समान समय होने से ग्राहकों को यह आसानी से पता रहेगा कि बैंक कब खुलेगा और कब बंद होगा।

बैंकों के बीच कार्यों में भी होगी आसानी
बैंकों का समय एक जैसा होने से बैंकिंग कामकाज में भी सहूलियत होगी। एक ही दिन में अलग-अलग समय में काम करने से बचा जा सकेगा। इससे बैंकों का आपस में काम भी सुचारू रूप से चल सकेगा और ग्राहकों को बिना परेशानी के बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी।

 

#Bank#Timing Change Bank

Source : Agency

पाठको की राय