Saturday, October 24th, 2026

हर संभव मदद करेंगे टिंबर व्यापारियों की : मंत्री पटेल

 भोपाल
 किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के टिंबर व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि वे उनकी हर संभव मदद करेंगे। मंत्री पटेल ने बताया कि टिंबर व्यापारियों ने कोरोना के संक्रमण काल में सहायता की मांग करते हुए गुहार लगाई है।

मंत्री पटेल ने बताया कि हरदा जिले के टिंबर व्यापारियों ने मांग की है कि सरकार कोरोना संकटकाल में सभी लोगों की मदद कर रही है। इस समय उन्हें भी मदद की दरकार है। वन विभाग के डिपो से उठाया गए माल के भुगतान की कार्यवाही पर उन्हें रियायत प्रदान की जाए। विगत वर्ष की भांति  इस वर्ष भी जीरो पीरियड घोषित किया जाए।

पटेल ने हरदा जिले के टिंबर व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि वह शासन स्तर पर पहल करके उनकी मदद करने की हरसंभव कोशिश करेंगे।

 

#टिंबर व्यापारियों

Source : Agency

पाठको की राय