Friday, October 23rd, 2026

अब तक 6 करोड़ 60 लाख 91 हजार से अधिक को लगी वैक्सीन

भोपाल

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन निरंतर जारी है। अब तक 6 करोड़ 60 लाख 91 हजार 249 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये। प्रदेश में 17 अक्टूबर को 48 हजार 672 कोरोना की जाँचे हुई और नये कोरोना पॉजिटिव भोपाल में 3 और भिण्ड एवं धार में एक-एक प्रकरण आया। पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। प्रदेश में 1596 फीवर क्लीनिक एक्टिव हैं। कोरोना से संबंधित जानकारी के लिये 104 और 181 हेल्पलाइन नम्बर पर टेली कंसलटेशन लगातार जारी है।
 

 

#Till now

Source : Agency

पाठको की राय