Sunday, October 25th, 2026

अब तक 37 हजार लोग शिफ्ट, 95 ट्रेनें रद्द; भारी बारिश के अलर्ट के बीच सरकार भी सतर्क

गुजरात

  चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तूफान लगभग 150 किमी की रफ्तार से 15 जून की शाम सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। महाराष्ट्र और गुजरात में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके प्रभाव से 14 से 16 जून तक भारी वर्षा हो सकती है।

  चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र में बिपरजॉय का असर देखा जा रहा है। दोनों राज्यों में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 15 जून को बिपरजॉय का खासा असर देखने को मिलेगा। एहतियात के तौर पर रेलवे ने 95 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। पश्चिमी रेलवे का कहना है कि 15 जून तक ये ट्रेनें रद्द रहेंगी। गुजरात से अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है।

 

#चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तूफान

Source : Agency

पाठको की राय