Wednesday, October 21st, 2026

31 मई तक उर्वरक उठाव पर कृषकों एवं समितियों पर अधिभारित नहीं होगी ब्याज की राशि

रायपुर
कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आगामी खरीफ सीजन 2022 के मद्देनजर रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम उठाव की व्यवस्था तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश पंजीयक सहकारी संस्था को दिए है। उर्वरक अग्रिम उठाव योजना की तिथि 1 फरवरी से 31 मई 2022 तक  निर्धारित है। इस अवधि में सभी प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का उठाव करने वाले कृषकों से समितियों द्वारा तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा समितियों से ब्याज की राशि अधिभारित नहीं की जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय