Friday, October 23rd, 2026

 आज तक इन चार अस्पतालों में नहीं लगे अग्निशमन यंत्र

 गाजियाबाद 
गाजियाबाद जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन यंत्र से संबंधित उपकरण के लिए तीन साल पहले शासन से 48 लाख रुपये जारी किए गए थे, लेकिन अभी तक केंद्रों पर कुछ व्यवस्था नहीं की गई है। इसमें शासन की ओर से आवास विकास को जिम्मेदारी दी गई थी। दमकल विभाग की ओर से नोटिस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है।

शासन के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की ओर से 25 मई से जिले के सरकारी और निजी 112 अस्पतालों में निरीक्षण किया गया था। इसमें जिले के बड़े और नामी अस्पताल भी अग्निशमन विभाग के मानकों पर खरे नहीं उतरे। वहीं दो सरकारी अस्पताल और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी अपूर्ण मिले। इसके बाद अग्निशमन विभाग ने अपनी रिपोर्ट तैयार करके शासन और प्रशासन को भेज दी। 

 

#अग्निशमन यंत्र

Source : Agency

पाठको की राय