टीकमगढ़ उपवन मंडल अधिकारी दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
भोपाल
लोकायुक्त पुलिस सागर ने टीकमगढ़ के उपवन मंडल अधिकारी गोपाल सिंह मुवेल को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मुवेल ने यह रिश्वत एक शिकायत को पक्ष में करने के ऐवज में आवेदक से ली थी। जानकारी के अनुसार रामसेवक अहिरवार बल्देवगढ़ सर्कल रेंज में वनपाल है। उनके खिलाफ कोई शिकायत हुई थी। उनकी शिकायत में जांच को उनके पक्ष में करने के लिए गोपाल सिंह मुवेल ने रिश्वत की मांग की। जिस पर वनपाल रामसेवक ने लोकायुक्त एसपी सागर रामेश्वर यादव से शिकायत की।
शिकायत की पुष्टि के बाद एसपी रामेश्वर यादव ने डीएसपी राजेश खेडे, निरीक्षक अभिषक वर्मा के नेतृत्व में आज सुबह एक टीम टीकमगढ़ भेजी। मुवेल ने रिश्वत की राशि लेने के लिए रामसेवक को अपने शासकीय आवास पर बुलाया था।जैसे ही रामसेवक ने उन्हें दस हजार रुपए दिए, वैसे ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

पाठको की राय