Tuesday, October 20th, 2026

कॉर्बेट अभयारण्य से शावक के साथ पकड़ी गई बाघिन

ऋषिकेश.
कॉर्बेट बाघ अभयारण्य की बिजरानी रेंज के एक गांव में मवेशियों को मारने वाली बाघिन को उसके शावक के साथ पकड़ लिया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि करीब 10 साल की बाघिन ने कनिया गांव में छह जानवरों को मार डाला था। कॉर्बेट अभयारण्य के उप निदेशक दिगंत नायक ने कहा कि रविवार शाम को बेहोश करने के बाद बाघिन को उसके दस महीने के शावक के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि दोनों को गुज्जर पड़ाव के एक बचाव केंद्र में रखा गया है जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी चिकित्सीय जांच करेगी।

 

#10 year old tigress

Source : Agency

पाठको की राय