Sunday, October 25th, 2026

खारा और लोहारा रेंज में बाघ की दहाड़, दहशत में आए ग्रामीण

कवर्धा
 कबीरधाम जिले के घानीखूंटा घाट में बाघ दिखने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से खारा और लोहारा रेंज में बाघ का लगातार दहाड़ गूंज रहा है। राहगीरों ने बंजारी मंदिर के पास बाघ को देखा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।


वन अमला अब बाघ का तलाश कर रहा है। आपको बता दें कि भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र जो कान्हा टाईगर रिजर्व से लगा हुआ, जिसके चलते बाघों की चहलकदमी अभ्यारण्य क्षेत्र में बनी रहती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय